Nature Nature

हरिभाई बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त

Nature

समाचार गढ़, 28 जुलाई 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप नियुक्त किया है. इस संबंध में शनिवार देर रात आदेश जारी किए गए. अब हरिभाई बागड़े कलराज मिश्र की जगह लेंगे. राजस्थान समेत कई राज्यों के राज्यपाल को बदला गया है.

बीजेपी के दिग्गज नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्कम का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राजस्थान के दिग्गज नेता रहे गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ये नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. देश में कुल 9 राज्यों के राज्यपाल को नियुक्ति और प्रभार बदला गया है.

कौन हैं हरिभाई बागड़े

  • हरिभाऊ का जन्म औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में हुआ था.
  • महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद पर आसीन रहे है.
  • हरिभाऊ औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे है.
  • हरिभाऊ को नाना नाम से भी जाना जाता है.
  • हरिभाऊ 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने.
  • वह बेहद गरीब परिवार से आते हैं. आजीविका चलाने के लिए कई सालों तक औरंगाबाद के फुलंब्री में अखबार भी बेचा.
  • उनकी लोकप्रियता को देख बीजेपी ने उन्हें 1985 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया.
  • महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री के पद पर भी रहे है.
  • उन्होंने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम कृषि योग रखा.

किन-किन प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • सी.पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए.
  • गुलाब चंद कटारिया, असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए और उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है.
  • सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights