Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, विवाहिता ने देवरों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मंगलवार शाम को एक 32 वर्षीय विवाहिता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें उसने अपने दो देवरों पर चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म और पति द्वारा धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, गांव डेलवां की इस विवाहिता के साथ 25 जुलाई की रात करीब 1 बजे उसके दो देवरों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने चाकू की नोंक पर पीड़िता को डराया और मारपीट की, जिससे उसके अंदरूनी हिस्सों में चोटें आईं।

घटना के समय विवाहिता की सास, दोनों देवरानियां और पति बाहर गए हुए थे, जिससे वह घर में अपने देवरों के साथ अकेली थी। 26 जुलाई को जब उसका पति घर लौटा, तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद, पति ने उसे धमकाते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़िता ने 27 जुलाई को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उसे गांव से लेकर आई और वह अपने पीहर चली गई।

मंगलवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंपी गई है।

Related Posts

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Strait of Hormuz Attack: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के माहौल में होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा…

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights