Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कुदरत के दो रूप, कहीं जमकर बरसाया तो कहीं खूब तरसाया, किसान चिंतित

Nature

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कुदरत के दो रूप, कहीं जमकर बरसाया, कहीं तरसाया, किसान चिंतित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 1 अगस्त 2024 (गौरीशंकर तावणियां, सातलेरां की रिपोर्ट)।
ईश्वर के अजब निराले रूप आज श्री डूंगरगढ़ अंचल में स्पष्ट नजर आए। एक ओर जहां अंचल के कई गांवों में भारी बरसात हुई, वहीं दूसरी ओर कई गांवों में एक बूंद भी नहीं गिरी।

कई गांवों में भारी बारिश के कारण गलियां जलमग्न हो गईं और बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इनमें आडसर, मोमासर, धीरदेसर, कितासर, बिग्गा, सातलेरा, कुंतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, बिग्गा बास, रामसरा, सुरजनसर, उदासर, धीरदेसर पुरोहितान आदि शामिल हैं।

इसके विपरीत, नारसीसर, सेरूणा की दिखनादी रोही, देराजसर आदि गांवों में बारिश न होने से किसानों की फसलें जल रही हैं। नारसीसर के किसान शिव सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, हेतराम सारस्वत आदि ने बताया कि बारिश के अभाव में फसलें दम तोड़ रही हैं। मोठ की फसल आधे से ज्यादा खराब हो गई है। किसानों ने भगवान से बारिश की अरदास की है।

बारिश होने से सातलेरा की रोही में लहलहा रही फसल।

दूसरी तरफ नारसीसर की रोही में बारिश के अभाव जली फसल

वेद प्रकाश ने बताया कि बारिश के अभाव में फसलें मुरझा चुकी हैं। अधिकतर खेतों में फसल पनपने से पहले ही जलकर खराब हो गई है। अगर दो-चार दिनों में बारिश नहीं हुई तो बची खुची फसल भी पूर्णतया खराब होने की आशंका है। जिन किसानों की फसल पूर्णतया नष्ट हो चुकी है, वे दुबारा बिजान का इंतजार कर रहे हैं। किसान जल्द से जल्द बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट…

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights