Nature Nature

एसएफआई ने नए भवन में कॉलेज संचालन की मांग की, आंदोलन की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 2 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे जल्द ही नए भवन में कक्षाएं संचालित करें। इस संदर्भ में एसएफआई ने कॉलेज प्राचार्य जितेंद्र सिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई की नेता सुमित्रा तुनगरिया, अंकिता शर्मा, और कांता भूंवाल ने बताया कि नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन कॉलेज प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यदि जल्द ही नए भवन में कॉलेज का संचालन शुरू नहीं किया गया, तो एसएफआई ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करेगी।

एसएफआई ने नए भवन में कॉलेज संचालन की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

कॉलेज को शुरू हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह सिर्फ तीन कमरों में संचालित हो रहा है। इसके साथ ही, कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रशासन पिछले दो महीनों से बिजली कनेक्शन ना होने का बहाना बनाकर टालमटोल कर रहा है, जबकि बिजली कनेक्शन में इतना समय नहीं लगता।

एसएफआई ने पहले भी कई बार कॉलेज प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अब प्रशासन की नींद उड़ाने का काम एसएफआई करेगी। इस दौरान तारा, सोना, तारामणि, सुमन, और सरिता समेत कई अन्य छात्राएं भी मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights