Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने विधानसभा में उठाया गिरते भूजल और पेयजल का मुद्दा

Nature

समाचार गढ़, 2 अगस्त 2024 . श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज राजस्थान विधानसभा के पटल पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गिरते भूजल स्तर और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार में जल जीवन मिशन में हुए घोटालों की जांच की मांग की और क्षेत्र के लिए पांच नई कॉम्बिनेशन प्रकार की मशीनें और 2000 फीट तक रोटरी एवं डीटीएच भेदने वाली मशीनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 117 गांव और कस्बे आते हैं, जहां सभी पेयजल योजनाएं भूजल पर आधारित हैं और भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भूजल स्तर 300 से 500 मीटर गहरा चला गया है, जिसके कारण पूर्व में बने ज्यादातर नलकूप सूख गए हैं, और आमजन को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसी भी निजी संवेदक (ठेकेदार) के पास विभाग का कोई कार्य आदेश नहीं है जिससे कि नलकूपों का निर्माण करवाया जा सके, और भूजल विभाग के पास पर्याप्त क्षमता की मशीनें भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की भयंकर समस्या है, और भूजल विभाग को कम से कम 5 नई मशीनें, जो कि कॉम्बिनेशन प्रकार की हों और 2000 फीट तक रोटरी एवं DTH भेदने की क्षमता वाली हों, लानी होंगी।

विधायक सारस्वत ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जिला स्तर पर एकल ठेकेदार को निविदा के कार्य आदेश दिए, जिससे ठेकेदार ने अपनी मोनोपॉली चलाई और कार्य में अनावश्यक विलम्ब किया। उन्होंने मंत्री जी से निवेदन किया कि ठेका उपखंड वार निविदा जारी करने हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी करें ताकि अनेक संवेदक भाग ले सकें और मोनोपॉली को समाप्त किया जा सके। उन्होंने पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Related Posts

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights