Nature Nature

कैसे हो सुखमय बुढ़ापा: चित्त समाधि कार्यशाला का हुआ आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़/मोमासर। युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी संघ प्रभा जी ठाना 3 के सानिध्य में तेरापंथ भवन मोमासर में *कैसे हो सुखमय बुढ़ापा* विषय पर *चित्त समाधि कार्यशाला* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण चंपालाल बैंगानी ने सुमधुर भिक्षु स्तुति गीत से किया।

साध्वी संघ प्रभा जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि बुढ़ापा उम्र की डाली का वह पका हुआ फल है, जिसके अनुभवों की मिठास और सम्यक चिंतन की सुवास न केवल स्वयं को, अपितु पूरे परिपार्श्व को आनंदित कर देती है। बशर्ते कि हर इंसान आसन, प्राणायाम, ध्यान और योगमय जीवन शैली द्वारा आग्रह संयम, आहार संयम, इंद्रिय संयम, तनाव मुक्ति तथा निषेधक विचार संयम करना सीखे।

इसी श्रृंखला में साध्वी विधि प्रभा जी ने कहा कि बुढ़ापे को पुनः यौवन के रूप में कैसे बिताया जाए, उसके लिए अनेक प्रयोग एवं टिप्स बताकर संस्मरण प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में ‘अरे बुढ़ापा कोई लेवे तो तने बेच दूं’ मधुर गीतिका तेरापंथ महिला मंडल ने प्रस्तुत की।

इसी कड़ी में अशोक पटावरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेरापंथी सभा), सुरेंद्र संचेती, गुमानमल सेठिया, पुष्पा देवी पटावरी, आदि वक्ताओं ने विविध शैलियों में कैसे बुढ़ापा सुखमय बिताया जा सके, इस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी प्रांशु प्रभा जी ने किया। इस आयोजन में श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 11 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और…

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं सामने आई हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

    ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights