Nature Nature

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने किया कचरा निस्तारण कार्य का निरीक्षण, डंपिंग मशीनों के माध्यम से सफाई अभियान का शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़, 17 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। पिछले 20 वर्षों से एकत्रित और अव्यवस्थित पड़े कचरे के पहाड़ और पॉलीथिन की गन्दगी का निस्तारण करने का संकल्प लेने के साथ ही लगातार राजस्थान सरकार को पत्र और विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद सरकार द्वारा भेजी गईं डंपिंग मशीनों का कार्य धरातल पर शुरू करवाया गया है। शुक्रवार को विधायक ताराचन्द सारस्वत ने अचानक मौक़े पर पहुँचकर डम्पिंग मशीनों का निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द सम्पूर्ण कचरे का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ज्ञात रहे कि श्रीडूंगरगढ़ शहर का 20 वर्षों से लगातार एकत्रित हो रहा गन्दा कचरा, कचरे के ढेर पहाड़ बनकर अव्यवस्थित फैल गया था, जिससे आवारा कुत्ते और पशुओं ने लोगों का आना-जाना दूभर कर रखा था। फैली हुई गन्दगी से आए दिन नई बीमारियाँ दस्तक दे रही थीं जिससे क्षेत्र की जनता परेशान थी। इस समस्या के समाधान हेतु विधायक सारस्वत ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखकर और मुलाक़ात के माध्यम से समाधान करने की मांग की थी।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की लागत से डंपिंग मशीनों के माध्यम से कचरे का निस्तारण करने के आदेश जारी किए, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य विधायक सारस्वत के प्रयासों से तुरन्त शुरू हो गया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान विधायक सारस्वत ने बड़ी तादाद में कचरों के बने पहाड़ों का निस्तारण जल्द से जल्द और सुव्यवस्थित रूप में करने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है,…

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights