Nature Nature

बासनीवाल बने भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष

Nature

समाचार गढ़, 20 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजिस्टर्ड द्वारा श्री रमेश बासनीवाल को “संभागीय अध्यक्ष सीकर” के पद पर मनोनित किया गया है। संगठन के देश और प्रदेश के सदस्यों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।

श्री रमेश को यह पदभार देते हुए संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे संगठन के संविधान में उल्लिखित सभी सामाजिक और सांगठनिक मर्यादाओं का पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा और लगन से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा निर्देशित कार्यों को वे समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे और अपने अधीनस्थ समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समानता व निष्पक्षता से व्यवहार करेंगे।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्री रमेश के कार्यकाल के दौरान वे संगठन और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। यदि वे अपने दायित्व के निर्वहन में असफल रहते हैं, तो उनसे उम्मीद की जाती है कि वे स्वयं ही त्यागपत्र देकर संगठन की उच्च मर्यादाओं का पालन करेंगे।

श्री रमेश का यह मनोनयन अगले आदेश तक मान्य रहेगा। संगठन ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है और साथ ही विश्वास दिलाया है कि संगठन सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

  • Related Posts

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    समाचार गढ़ 30 मई 2026।  सुप्रीम कार्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को अदालत के रिहाई आदेश के बावजूद जेल में रखना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता…

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights