Nature Nature

धोरों के बीच गूंजेगा भैरूं जी महाराज का जयकारा, होगी भजनों की अमृत वर्षा, कांकड़ भैरूं जी महाराज का विशाल जागरण 28 को

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 22 अगस्त 2024। भादवे का महिना लगते ही पैदल यात्रा सहित जागरणों का दौर शुरू हो गया है। हर साल की भांति इस वर्ष भी सातलेरा से तोलियासर जाने वाले मुख्य रास्ते पर तोलियासर – सातलेरा कांकड़ पर स्थित कांकड़ भैरूं जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण आयोजन 28 अगस्त को रखा गया है। पुजारी कालूराम नाई ने बताया कि जागरण को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। पुजारी ने बताया कि जागरण में आदुराम किशन एंड पार्टी तथा शीशपाल एंड पार्टी सहित अपनी सुर मधुर ध्वनि से भजनों की अमृत वर्षा करने वाली भजन गायिका दुलारी देवी एंड पार्टी द्वारा बाबा भैरूं नाथ के भजनों की अमृत वर्षा करके यशोगान किया जाएगा तथा इसी दिन शाम को बाबा की महा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। जागरण को लेकर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। जागरण को देखते हुए आसपास के गांवो में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।धोरों के बीच लगने वाले इस विशाल रात्रि जागरण में श्रीडूंगरगढ़, तोलियासर, सातलेरा, जेतासर, कुंतासर, बिग्गा सहित आसपास के गांव ढाणियों से काफी संख्या में श्रद्धालु जागरण का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे।जागरण को लेकर तैयारियां परवान पर चल रही है।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights