Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य संगोष्ठी का शुभारंभ, संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी- विधायक

Nature

समाचार गढ़, 30 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ के राउमावि रूपादेवी मोहता में आज से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ताराचंद सारस्वत, विधायक श्रीडूंगरगढ़, रामगोपाल सुथार, अध्यक्ष विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, ओम प्रकाश प्रजापत, सीबीईओ, ओमप्रकाश शर्मा, वाकपीठ कार्यकारी अध्यक्ष, सीमा चौधरी, वरिष्ठ प्राचार्य पुन्दलसर और उमाशंकर सारण, प्राचार्य रूपादेवी स्कूल ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरु के समाज में उच्च दर्जे का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के चारित्रिक विकास पर बल देने का आह्वान किया। रामगोपाल सुथार ने संस्था प्रधान की भूमिका को विद्यालय की धुरी बताते हुए कुशल नेतृत्व का आह्वान किया। सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने सत्रारम्भ वाकपीठ में विभिन्न विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला और प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया।

वाकपीठ सचिव देवीसिंह राजपुरोहित ने स्वागत उद्बोधन दिया। पहले दिन की संगोष्ठी में वार्ताकार बजरंगलाल सेवग ने वित्तीय और लेखा नियमों के साथ अवकाश नियमों की जानकारी दी। एसीबीईओ ईश्वर राम गरुवा ने राजस्थान सिविल सेवा नियमों पर चर्चा की, जबकि अरविन्द ताताण, प्राचार्य धर्मास, ने एस एन ए भुगतान प्रणाली की जानकारी साझा की।

वाकपीठ व्यवस्थापक लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय संगोष्ठी में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के 78 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य शिक्षा की उन्नति के लिए चिंतन कर उसका प्रतिवेदन विभाग को भेजेंगे। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन रमेश शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें रजनीकांत सारस्वत, सुरेन्द्र चुरा और शिव तावणियाँ की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

    समाचार गढ़ 19 मई 2026। मानव तस्करी यूनिट, उद्योग नगर पुलिस और गायत्री सेवा संस्थान ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें एक होटल से चार बालश्रमिकों को मुक्त…

    अदाणी को बड़ी राहत: अमेरिका में गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर सभी आपराधिक आरोप खत्म

    समाचार गढ़, 19 मई 2026। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने दोनों के खिलाफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

    होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

    अदाणी को बड़ी राहत: अमेरिका में गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर सभी आपराधिक आरोप खत्म

    अदाणी को बड़ी राहत: अमेरिका में गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर सभी आपराधिक आरोप खत्म

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

    राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights