Nature Nature

झोरड़ा में तीन दिवसीय मेला कल से शुरू, 9 सितंबर तक चलेगासातलेरा से सुपरफास्ट संघ बाबा हरिराम जी के धाम के लिए रवाना

Nature

झोरड़ा में तीन दिवसीय मेला कल से शुरू 9 सितंबर तक भरेगा मेला , सातलेरा से सुपरफास्ट संघ हुआ रवाना

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 5 सितंबर 2024। (गौरी शंकर सारस्वत की विशेष रिपोर्ट) नागौर जिले में स्थित सर्पों के देव ब्राह्मण कुल अवतारी श्री बाबा हरिराम जी महाराज का वार्षिक मेला 6 सितंबर से 9 सितंबर तक भरेगा।झोरड़ा से मंदिर कमेटी के रमेश दाधीच ने बताया कि श्री हरिराम बाबा की मुख्य धाम झोरड़ा में 7 सितंबर को रात्रि में बाबा का विशाल जागरण होगा ।8 सितंबर ऋषि पंचमी को बाबा श्री हरिराम जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन होगा।रमेश दाधीच ने बताया कि जागरण में कानदान कल्पित द्वारा रचित बाबा के भजनों की शानदार प्रस्तुति सत्यपाल सांदू एंड पार्टी सहित कई जाने माने गायक कलाकारों द्वारा दी जाएगी ।बाबा के वार्षिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मेले को लेकर पूरे मंदिर परिसर की विशेष रोशनी से सजावट की गई है।झोरड़ा धाम पर पैदल यात्रियों सहित श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं।मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ जुट गया है।मेले को देखते हुए सैंकड़ों की संख्या में प्रसाद, खिलौने,कृषि औजारों,मनिहारी सहित विभिन्न सामान की अस्थाई दुकानें सज चुकी है ।

दूसरी ओर श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव से गुरुवार को एक और पैदल यात्री संघ सुपरफास्ट मंडल गुरुवार को हरिराम बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ सुबह जयकारों के साथ रवाना हुआ है।यह संघ शुक्रवार सुबह झोरड़ा धाम पहुंच कर धोक लगाएगा ।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights