Nature Nature

चरित्र विकास के लिए किए जाने वाले छोटे-छोटे संकल्प है अणुव्रत: शासनश्री साध्वी कुंथुश्री

Nature

समाचार गढ़, 5 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत “बदले युग की धारा” के संगान से साध्वी समयक्त्व प्रभा ने की। साध्वी सुमंगलाश्री ने आगम वाणी के वाचन से जन – जन को आप्लावित किया और भगवान ऋषभ देव के पूर्व भव पर प्रकाश डाला। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी कुंथुश्री ने प्रवचन देते हुए बताया कि पर्युषण पर्व मैत्री का पर्व है, बिखरे रिश्ते जोड़ने का पर्व है, आत्मालोचन का पर्व है। साध्वी ने अणुव्रत का अर्थ बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक विकास और प्रामाणिकता के लिए जो छोटे-छोटे संकल्प किए जाते हैं यही अणुव्रत है। छोटे – छोटे नियम से व्यक्ति संयम के पथ पर अग्रसर हो सकता है।
अणुव्रत वर्ण, जाति, संप्रदाय से मुक्त एक ऐसा अनूठा राजमार्ग है जो भटके हुए मानव का पथ दर्शन करता है। स्वस्थ समाज की संरचना में अणुव्रत की अहम भूमिका रही है। अणुव्रत लोकल ट्रेन की तरह है जिससे सर्वसाधारण व्यक्ति भी लाभान्वित हो सकता है। इस अवसर पर साध्वी ने उपस्थित जनमानस को अणुव्रत संकल्प स्वीकार करने की प्रेरणा दी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights