Nature Nature

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Nature

दीपावली और चुनावी गिफ्ट की उम्मीद

समाचारगढ़ 14 सितम्बर 2024 कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों के बीच पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने संकेत दिया है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गिरावट बनी रहती है, तो तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं। कच्चे तेल की कीमतें तीन साल के निचले स्तर पर आ चुकी हैं। आखिरी बार मार्च 2024 में, लोकसभा चुनाव से पहले, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। अब हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों को देखते हुए फिर से दाम घटने की उम्मीद है।

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 20% से अधिक गिरे हैं। इसके बावजूद, पिछले 30 महीनों में केवल दो बार ही पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए हैं। यदि कंपनियां अपने रिफाइनिंग मार्जिन का आधा हिस्सा भी ग्राहकों को देती हैं, तो पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 6-8 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

इससे देश के 33 करोड़ से अधिक वाहन मालिकों को सीधा लाभ होगा और वस्तुओं के दाम भी घटेंगे, जिससे महंगाई पर भी लगाम लग सकती है। संभावित कटौती को अक्टूबर में दीपावली और चुनावी गिफ्ट के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने यानी E20 को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पुराने…

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights