Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास की कुछ ख़ास ख़बरें पढ़े एक साथ

Nature

लखासर से सूडसर मार्ग पर कैंपर पलटी, 7 लोग घायल

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। सुबह करीब 3:30 बजे लखासर से सूडसर मार्ग पर एक कैंपर वाहन के पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मदद दी और टोल प्लाजा तक पहुंचाया। टोल प्लाजा पर मेडिकल टीम ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और फिर एंबुलेंस के जरिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। दो गंभीर घायलों, कुचौर अगुनी निवासी गोपी (24 वर्ष) पुत्र भीखाराम और देराजसर निवासी रामू (22 वर्ष) पुत्र गोपालराम को हालत गंभीर होने के कारण बीकानेर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में देराजसर और दुलचासर के लोग शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग लखासर दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।

छात्रा के बैंक अकाउंट को साइबर ठगों ने कर दिया खाली

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, बीकानेर। शहर के खडग़ावतों के मोहल्ले में रहने वाली एक छात्रा के बैंक अकाउंट को साइबर ठगों ने खाली कर दिया। उसके बैंक खाते में करीब 10 हजार रुपए थे। साइबर ठगों ने पहले छात्रा के बैंक अकाउंट में 50 रुपए सेंड किए। उसके बाद 10 हजार और कुछ ही देर बाद 50 हजार रुपए सेंड करने का मोबाइल में मैसेज भेजो। बाद में यह कहते हुए फोन किया कि उसने गलती से 5000 की जगह 50000 भेज दिए। उसे 35000 वापस कर दो। जब छात्रा ने अपना बैंक अकाउंट देखा तो उसमें 50 के अलावा कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी। इस पर साइबर तक ने कहा कि हो सकता है उसके वॉलेट में यह राशि आई हो उसने वॉलेट देखा तो उसमें भी नहीं थे। इसके कुछ देर बाद ही उसने बैंक खाते में जमा राशि निकल गई।

देर रात्रि सड़क हादसा, एक पैदल यात्री सहित चार जनें घायल

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। देर रात करीब 10 बजे गांव बिग्गा के पास नेशनल हाइवे पर एक आल्टो कार पलट गई। दुर्घटना में एक पैदल यात्री सहित चार जने घायल हो गए। पदयात्री दिनेश भार्गव राजलदेसर से तोलियासर पैदल आ रहा था। वहीं बीकानेर निवासी कार में सवार सचिन, युवराज, वैभव घायल हुए और एक अन्य सवार रावत सिंह मामूली चोटिल हुआ। तीन घायलों को निजी वाहनों से व एक घायल को गरीब सेवा संस्थान से उपजिला अस्पताल लाया गया। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे व मेडिकल टीम की मदद की।

लिव-इन में विवाद, महिला से मारपीट

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, बीकानेर। रविवार को बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय दलित युवती अपने पार्टनर सवाई सिंह के साथ ही रह रही है। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और तैश में आकर पार्टनर ने लोहे की रोड़ से महिला से मारपीट शुरू कर दी जिससे महिला के प्राइवेट पार्ट सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई है।
खुद पहुँची अस्पताल
पीड़ित महिला खुद ही रात पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और चिकित्सकों को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जयनारायण थानाधिकारी सुरेंद्र पचार और बीकानेर जिले की एसपी तेजेसवनी गौतम अस्पताल पहुँची और महिला से मामलें की पूछताछ की।
महिला के पर्चा बयान के बाद उसके पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला का रात को स्त्री रोग विशेषज्ञ से मेडिकल कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी पार्टनर फरार है।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights