Nature Nature

ज्ञान विहीन आचरण और आचरण विहिन ज्ञान अधूरा है- आचार्य श्री महाश्रमण। श्रीडूंगरगढ़ के पारख परिवार को आचार्य श्री ने किया संबल प्रदान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण अहिंसा यात्रा के दौरान मंगलवार को लूणकरणसर से विहार कर इसी क्षेत्र के गांव ढाणी भोपालाराम पहुंचे। यहां की स्कूल में आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा कि सही आचरण के लिए सही ज्ञान होना अपेक्षित है। ज्ञान विहीन आचरण और आचरण विहीन ज्ञान दोनों में कमियां है। कोई कार्य करें और उसका ज्ञान नहीं हो तो कार्य नहीं भी हो सकता है। इसलिए जिस चीज का ज्ञान होगा तो कार्य भी अच्छा होगा। इसलिए ज्ञान और आचरण में समानता होनी चाहिए।

इस दौरान श्री डूंगरगढ़ से ढाणी भोपालाराम पहुंचे दिवंगत मदनलाल पारख के परिवार ने आचार्य श्री का दर्शन कर उनकी वंदना की तथा संभल प्राप्त किया। दिवंगत पारख के अनुज सुरेंद्र कुमार पारख ने आचार्य श्री को बताया कि हमने विगत कम समय में परिवार के चार स्तंभों को खोया है। हमारा परिवार हमेशा धर्म ध्यान में लगा रहता है। उन्होंने अपने भ्राता के जीवन के बारे में बताया। दिवंगत पारख की पुत्रवधू श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भाव गीतिका प्रस्तुत की। पुत्र मनोज पारख, साहित्यकार श्याम महर्षि व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया ने भी भाव प्रस्तुत किए। जिस पर परिवार को संबल प्रदान करते हुए आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा कि शरीर तो नश्वर है, जो जन्म लेता है उसकी मृत्यु निश्चित है और मृत्यु के लिए कोई समय भी निश्चित नहीं होता है। मौत कभी भी आ सकती है और यह जगत तो सपनों की माया की तरह है, आया और चला गया। आचार्य श्री ने कहा कि श्री डूंगरगढ़ के पारख परिवार के सदस्य मदन जी पारख एक दबंग, निर्भीक और स्पष्टवादी व्यक्ति थे, जो काल धर्म को प्राप्त हो गए। आचार्य श्री ने कहा कि पारख परिवार के साथ सर्व समाज के लोग आए हैं। यह बड़ी बात है। आचार्य श्री ने कहा कि पारख परिवार में धर्म ध्यान की भावना बनी रहे और मदन जी में जो विशेषताएं, गुणात्मकताए थी उसे संजो कर रखें। इस दौरान पारख परिवार के वरिष्ठ सदस्य भंवरलाल पारख, जुगल किशोर पारख, पंचायत समिति की प्रधान सावित्री देवी गोदारा, सोहनलाल ओझा, महेंद्र मालू, मणि शंकर सेठिया, भंवरलाल भोजक,रिद्धकरण झाकल, जय प्रकाश पवार, सत्यनारायण स्वामी, करणी सिंह बाना, आसकरण कोठारी, मनोज डागा, पन्नालाल मालू, चौथमल कोठारी व कमल कुमार बोथरा मौजूद रहे। इसके अलावा जैन तेरापंथी सभा तेरापंथ, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद के श्रावक-श्राविकाएं तथा सर्व समाज से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी निभाई।

  • Related Posts

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सुबह आईटी शेयरों में तेजी से उम्मीद जगी थी कि छह दिनों की गिरावट…

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights