Nature Nature

72 दिनों से जारी धरने पर वार्ता विफल, ग्रामीणों ने धरना उग्र करने की दी चेतावनी

Nature

समाचारगढ़,श्रीडूंगरगढ़ 12 नवम्बर 2024,

धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर जारी धरना आज 72वें दिन में प्रवेश कर गया। बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार की अनदेखी के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। आज धरने पर आबकारी अधिकारी बीकानेर, राकेश खत्री, ग्रामीणों से वार्ता के लिए पहुंचे। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने शराब ठेके के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शराब की दुकान हनुमानजी के मंदिर के पास, स्कूल एवं खेल मैदान के निकट तथा अनुसूचित जाति की बस्ती के समीप है। शराब के कारण गाँव का सामाजिक ढांचा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, और गाँव के सभी निवासी 72 दिनों से ठेका बंद करने की शांतिपूर्ण मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रश्न किया कि इतनी अनियमितताओं के बावजूद यह गैरकानूनी शराब दुकान पंचायत की स्वीकृति के बिना कैसे खुल गई और गाँव को शराब के बाजार में कैसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव के लोगों ने अवैध शराब ठेके के खिलाफ गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए एक स्वर में तुरंत इस दुकान को हटाने की मांग की। आबकारी अधिकारी द्वारा इसे हटाने पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता विफल हो गई। ग्रामवासियों और युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

आज धरने पर एवं वार्ता में अधिवक्ता श्याम सुंदर आर्य, ताजाराम मेघवाल, लिछुराम ढोली, सांवरमल सहू, बलवीर चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मुकेश चोटिया, देदाराम चोटिया, रुपाराम सांसी और राजकुमार चोटिया उपस्थित रहे।

Related Posts

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03…

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारखपारख के सम्मान में शामिल हुए नेताओं सहित अनेक अतिथि, दी शुभकामनाएं, चूरू सांसद ने भेजा बधाई संदेश समाचार गढ़, 3 अगस्त 2026। राजस्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights