Nature Nature

बीज विक्रेताओं हेतु साथी पोर्टल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

Nature

समाचारगढ़ 12 नवम्बर 2024 कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्री डूंगरगढ़ कार्य क्षेत्र के बीज आदान विक्रेताओं हेतु साथी पोर्टल बीज इन्वेंटरी मॉड्यूल द्वितीय चरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक रघुवर दयाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में उप जिला क्षेत्र के ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापकों तथा निजी आदान विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने भारत सरकार द्वारा बीज आदान की निगरानी एवं उचित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तैयार किए गए साथी पोर्टल एप के बारे में जानकारी दी । श्री सारस्वत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सरकारी बीज उत्पादक एजेंसी एवं निजी कंपनियों द्वारा तैयार किए गए प्रमाणित बीज के वितरण की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए इस एप को तैयार किया गया है । बीज उत्पादन एजेंसी द्वारा विक्रेताओं को एप के माध्यम से बीज उपलब्ध करवाया जाएगा । इसी प्रकार स्थानीय आदान विक्रेताओं द्वारा किसानों को बीज की बिक्री साथी पोर्टल एप के माध्यम से की जाएगी। इस पोर्टल के उपयोग से सरकार द्वारा बीजों के उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था की सुचारू निगरानी की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उचित मूल्य तथा उचित समय पर उपलब्ध करवाने में यह पोर्टल मददगार साबित होगा। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के 47 बीज आदान विक्रेताओं द्वारा भाग लिया गया प्रशिक्षण में सहायक कृषि अधिकारी परतनाथ सिद्ध तथा कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कुलड़िया, कृषि आदान संगठन के अध्यक्ष मामराज भादू आदि भी उपस्थित रहे।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights