Nature Nature

राठी परिवार करवाएगा स्कूल-कॉलेज भवन का निर्माण

Nature

समाचार गढ़, 21 नवम्बर, कोलकाता। बीकानेर जिले के पांचू गांव में सेठ शंकर लाल चैरिटेबल ट्रस्ट लगभग 10 करोड रुपए की लागत से एक बालिका विद्यालय और एक महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाएगा। इससे पांचू के आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फायदा होगा। कोलकाता में आज राजस्थानी मंच की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रस्ट और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू हुआ। एमओयू का पत्र राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि किशन राठी को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के रामकिशन राठी ने की। राइजिंग राजस्थान समिट में निवेश को लेकर कोलकाता के दौरे पर आए शिक्षा व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने आज कोलकाता में विभिन्न उद्योगपतियों और राजस्थान मूल के व्यवसायियों से मुलाकात की तथा शिक्षा विभाग में निवेश कों लेकर चर्चा की।
राजस्थानी मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जिस प्रकार पानी बहता हुआ हमेशा अच्छा लगता है उसी प्रकार धन भी बहता रहना चाहिए अर्थात उसका सही इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भामाशाह सरकारों को पैसा देते थे लेकिन उसका ना तो सही इस्तेमाल हो पता था और नाही भामाशाहों दानदाताओं को पूरा सम्मान मिल पाता था। हमारी सरकार दानदाताओं का पैसा भी सही जगह लगाएगी और उनका उचित सम्मान भी करेगी।
रूपा इंडस्ट्रीज के चैयरमेन पदमश्री से अलंकृत प्रहलाद राय अग्रवाल ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा का विकास करने की है। श्री डूंगरगढ़ निवासी जतन पारेख ने कहा कि कोलकाता के प्रवासी राजस्थानी किसी भी क्षेत्र में निवेश करने के लिए तैयार है, लेकिन जरूर इस बात की है कि उनका पैसा सही जगह पर लगे। समारोह को पार्षद विजय ओझा समेत कनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पहले विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा ने आगंतुको का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर का विभिन्न संस्थाओं ने अभिनंदन किया।
बीकानेर जिले के पांचू गांव में 10 करोड़ रुपए का निवेश कर एक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन व एक महाविद्यालय भवन बनाए जाने की सहमति रखी है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिकिशन राठी पांचू ने बताया कि पांचू गांव में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन बनाकर देंगे जिसकी लागत 5 करोड रुपए होगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार पांचू में राजकीय महाविद्यालय खोलती है और जमीन उपलब्ध कराएगी तो उनका ट्रस्ट राजकीय महाविद्यालय का पूरा भवन बनाकर सरकार को दिया जाएगा। हरिकिशन राठी पांचू ने बताया कि पांचू गांव में गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल और कॉलेज बनने से आसपास के दर्जनों गांवों की बालिकाओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रकाश चंडालिया ने किया।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights