Nature Nature

एआई की निगरानी में महाकुंभ: गुमशुदा श्रद्धालुओं को जोड़ने की तकनीकी क्रांति

Nature

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2024, प्रयागराज। महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार इतने व्यापक स्तर पर महाआयोजन का डिजिटलाइजेशन कर रही है। यहां एआई की मदद से ऐसे कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो 45 करोड़ श्रद्धालुओं की हिफाजत में 24 घंटे तैनात रहेंगे। एआई लाइसेंस वाले इन कैमरों के साथ ही फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी बिछड़ने वाले परिजनों को खोजने में तत्काल मदद करेंगे।

इस बार महाकुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को अपनों को खोने का डर नहीं सताएगा। मेला प्रशासन ने इसकी व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए डिजिटल खोया-पाया केंद्र को एक दिसंबर से लाइव किया जाएगा। इसके माध्यम से 328 एआई लाइसेंस वाले कैमरे पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखेंगे।

इन सभी कैमरों का परीक्षण कर लिया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को इन विशेष कैमरों से लैस किया जा रहा है। योगी सरकार के निर्देश पर बड़े पैमाने पर कैमरे इंस्टॉल करने का काम अपने अंतिम चरण में है। मेला क्षेत्र की चार लोकेशन पर इन विशेष एआई कैमरों का परीक्षण भी किया जा चुका है।

महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लिए सरकार ने ऐसे डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की स्थापना की है, जो तकनीक के सहारे चलेंगे और पलक झपकते ही अपनों से मिलाएंगे। इसमें हर खोए हुए व्यक्ति का डिजिटल पंजीकरण तुरंत किया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद एआई कैमरे गुमशुदा की तलाश में जुट जाएंगे।

यही नहीं, गुमशुदा की जानकारी को फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जाएगा। यह व्यवस्था महाकुंभ मेले को न केवल सुरक्षित बनाएगी, बल्कि परिवारों को जल्दी और आसानी से अपने प्रियजनों से जोड़ने का काम करेगी। महाकुंभ में अपनों से बिछड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए फेस रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह तत्काल काम करेगा। यहां 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है।

ऐसे में एआई कैमरे तत्काल फोटो खींचकर व्यक्ति की पहचान कर लेंगे। इस काम में सोशल मीडिया भी तत्पर रहेगा। जो भी व्यक्ति महाकुंभ मेले में अपनों से बिछड़ेगा, उसका सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार प्रणाली के तहत ख्याल भी रखा जाएगा। किसी भी वयस्क को बच्चे या महिला को ले जाने से पहले सुनिश्चित करना होगा कि वह उसे पहचानते हैं और उनकी पहचान प्रमाणिक है।

  • Related Posts

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी होने के आसार, पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी; यूपी में नदियां उफान पर, हिमाचल में मानसून से 183 मौतें समाचार-गढ़…

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

    समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights