Nature Nature

पॉवर लिफ्टिंग में भूमिका सारस्वत ने जीता गोल्ड, नेशनल स्तर पर कर्नाटक में खेलेंगी

Nature

समाचारगढ़ 22 नवंबर 2024 श्रीडूंगरगढ़। यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की छात्रा भूमिका सारस्वत पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पॉवर लिफ्टिंग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मैडल जीता है। प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने बताया कि भूमिका ने विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय के डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि भूमिका ने चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में 47 किलो वेट कैटेगरी में डेडलिफ्ट व स्कॉट दोनों में 140 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। भूमिका अब कर्नाटक में 6 दिसंबर से 11 दिसबंर तक आयोजित राष्ट्रीय विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर खेलेंगी। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी व विजय महर्षि ने भूमिका को बधाई दी है। महाविद्यालय के डीपी जांगिड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का यह चौथा गोल्ड मेडल है।

Related Posts

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights