Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से अब तक की कुछ खास खबरें पढ़े एक क्लिक पर।

Nature

उपजिला अस्पताल में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
समाचार गढ़, 13 दिस्म्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला चिकित्सालय में 15 दिसंबर, रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस.के. बिहानी ने क्षेत्र के युवाओं से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अस्पताल परिसर में आकर रक्तदान करने की अपील की है।

मिट्टी से भरा ट्रक पलटा, आवागमन बाधित
समाचार गढ़, 13 दिस्म्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर से झुंझुनूं जा रहा मिट्टी से भरा ट्रक रविवार सुबह 5 बजे श्रीडूंगरगढ़ के आशीष पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक ने बताया कि एक गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया। ट्रक पलटने से यातायात बाधित हो गया था।

मातृशक्ति संगठन का हुआ गठन
समाचार गढ़, 13 दिस्म्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में परिवार और समाज में संस्कारों का संवर्धन और राष्ट्र चेतना का जागरण करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद द्वारा मातृशक्ति संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गुरुवार को आड़सर बास स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित बैठक में संगठन संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। इस बैठक में मिनाक्षी डागा को संयोजिका और मीना मोरवानी को सहसंयोजिका नियुक्त किया गया। साथ ही भगवती पारीक को सत्संग प्रमुख और ममता देवी सोनी को सेवा प्रमुख बनाया गया। बैठक में महिलाओं को संगठन से जोड़ने और साप्ताहिक व मासिक बैठकें आयोजित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी को संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी।

जलदाय विभाग की सख्ती, अब होगी कार्रवाई
समाचार गढ़, 13 दिस्म्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। जलदाय विभाग ने पेयजल बिल नहीं भरने वाले और अवैध कनेक्शन लेकर पानी उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। विभाग के जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि कस्बे में डोर-टू-डोर नोटिस जारी कर तीन दिन में बकाया राशि जमा कराने की चेतावनी दी जा रही है। समय सीमा के भीतर बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। साथ ही अवैध कनेक्शन वालों से पेनल्टी सहित बकाया वसूली की जाएगी।

Related Posts

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights