Nature Nature

जयपुर में एलपीजी टैंकर धमाका: 7 जिंदा जले, 35 झुलसे

Nature

समाचार गढ़, 20 दिसम्बर 2024। जयपुर। शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एक एलपीजी गैस टैंकर में बड़ा धमाका हो गया। हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए और 35 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे का कारण एक ट्रक द्वारा टैंकर को टक्कर मारना बताया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था और सुबह 5:44 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने यू-टर्न ले रहा था। उसी समय जयपुर से आ रहा एक ट्रक टैंकर से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस लीक हो गई और 200 मीटर तक फैलने के बाद आग पकड़ ली। इससे पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया।

भीषण नुकसान

  • 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।
  • टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई।
  • कई गाड़ियां ऐसी थीं, जिनमें बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई कठिनाई

गैस फैलने और आग की तीव्रता के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हुई। गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम (फायर एंड सेफ्टी) सुखांत कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के करीब 100 मीटर दूरी पर गेल की पाइपलाइन थी। घटना में बीपीसीएल का एलपीजी से भरा टैंकर शामिल था। टक्कर के बाद लिक्विड एलपीजी फैलने से आग अपने आप पकड़ गई, क्योंकि टक्कर से स्पार्क हुआ था।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

धमाके की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और कई अन्य मंत्रियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जानकारी ली।

Related Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights