Nature Nature

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी स्टेप्स, पढ़ें खास खबर

Nature

समाचार गढ़, 22 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए गठित श्रीडूंगरगढ़ प्रतिभा विद्या कोष सोसायटी (स्टेप्स) की एक अहम बैठक रविवार को यहां बासनीवाल भवन में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष श्रीराम भादू ने कहा कि यह सोसायटी श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में समाज के प्रत्येक वर्ग की ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी जो आर्थिक अभाव व उचित परिवेश नहीं मिलने के कारण छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा के अनुकूल शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में समूल तैयारी से वंचित रह जाते हैं। संस्था ऐसी प्रतिभाओं को उचित मंच व अवसर प्रदान करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। संस्था सचिव श्रवण कुमार नाई ने कहा कि इस पुनीत कार्य व जनहित कारक कार्य के लिए यह संस्था प्रतिभा कोष राशि एकत्रित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से अपनी स्वेच्छा अनुसार आर्थिक सहयोग हेतु प्रेरित करेगी।इसके अलावा यह संस्था सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जानकारी के अभाव में वंचित रह रहे पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनको योजनाओं से लाभान्वित करवाएगी। संस्था सदस्य मूलचंद स्वामी ने कहा कि इस संस्था का पंजीयन करवा लिया गया है और राष्ट्रीकृत बैंक में खाता भी खुलवा लिया गया है।क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन सहायता भी दे सकेंगे। सहयोग राशि न्यूनतम 365 रूपये वार्षिक रहेगें वहीं अधिकतम कितने भी हो सकते हैं।बैठक में प्रतिभा पहचान के लिए एक पांच सदस्यीय चयन कमेटी गठन का प्रस्ताव भी लिया गया।यह चयन कमेटी प्रतिभाओं का चयन कर सोसायटी को प्रेषित करने का कार्य करेगी।इस अवसर पर सुरजाराम भादू,पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, एडवोकेट रामलाल नायक,के के पुरोहित,ओशो जिज्ञासु सिद्ध,द्वारका प्रसाद सैन,अल्ताफ सिलावट,चंपालाल रैगर,हरि प्रजापत, नंदकिशोर बाल्मीकि,श्रीचंद रैगर, मुरलीधर, वेदप्रकाश,हेमराज बाल्मीकि,रमेश बासनीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights