Nature Nature

जैन समाज श्रीडूंगरगढ़ की प्रथम आरजेएस महिमा दुगड़ का हुआ भव्य अभिनंदन समारोहएक जज ईमानदारी से कार्य करते हुए श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकता है: एसीजेएम हर्षकुमार

Nature

समाचार गढ़, 24 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में जैन श्वेतांबर तेरापंथी समाज की संस्था श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापन्थ महिला मंडल, तेरापन्थ युवक परिषद और अणुव्रत समिति द्वारा संयुक्त रूप से जैन समाज श्रीडूंगरगढ़ की प्रथम महिला जज बनने वाली महिमा दुगड़ का मालू भवन में भव्य अभिनंदन किया गया। एसीजेएम हर्ष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम उमा मित्तल, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ निकेत पारीक, सीआई इंद्र कुमार, स्वागताध्यक्ष के रूप में भामाशाह जतनलाल पुगलिया और सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी सुमंगला सहित सहवर्ती साध्वियों द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ। साध्वी कुंथुश्री ने इस दौरान कहा कि इस पद पर विराजित व्यक्ति निष्पक्ष, निर्भीक और स्वतन्त्र होकर कार्य करे। पद व्यक्ति को पूजाता है और व्यक्ति पद को। इसलिए पद पर आसीन व्यक्ति पदानुरूप कार्य करता रहे। महिमा दुगड़ अपने आगामी दायित्व का कुशलता के साथ निर्वहन करें। कार्यक्रम में साध्वी संघप्रभा, साध्वी जीतयशा, साध्वी सम्पतप्रभा, एसीजेएम हर्ष कुमार ने महिमा दुगड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप एक संतुलन रखते हुए न्याय को सर्वोपरी स्थान दे। एक जज ईमानदारी के साथ अपने दायित्त्व का निर्वहन करके एक अच्छे समाज के निर्माण में सहभागी बन सकता है। एसडीएम उमा मित्तल ने कहा कि एक जज का जीवन व्यक्तिगत न होकर, सार्वजनिक हो जाता है। आपके व्यक्तित्व का निखार आपके कार्य से होगा। सीओ निकेत पारीक ने कहा कि इस कार्यक्षेत्र में काफी चुनौतियां आएगी। आपको निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ना है। सीआई इन्द्रकुमार ने कहा कि आपका आगामी जीवन आपके कार्यक्षेत्र में उच्चस्थ पद की ओर बढ़ता जाए और आप सदैव सत्य के लिए न्याय प्रदान करते रहें। स्वागताध्यक्ष की ओर से नारी रत्न शान्ता पुगलिया ने कहा कि यह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव को बात है। समाज की हमारी बेटियां आगे बढ़ती रहे। सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने कहा कि यह आज विशेष अवसर है जब हम समाज की बेटी का अभिनंदन करने के लिए हम सब यहां उपस्थित हुए है। समाज की बेटियों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा। अणुव्रत समिति की ओर से मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, तेरापन्थ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष नौलखा, तेरापन्थ महिला मण्डल की ओर से सामूहिक गीतिका, वरिष्ठ श्राविका झीणकार देवी बोथरा, महिमा के परिजनों से अंजना रामपुरिया, मंजू झाबक ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। वरिष्ठ श्रावक विजयराज सेठिया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। मंचस्थ अतिथियों और चारों संस्थाओं द्वारा महिमा दुगड़ को शॉल ओढ़ाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। आरजेएस महिमा दुगड़ ने कहा कि आप सभी का स्नेह, अपनापन और प्रमोद भावना देखकर अभिभूत हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से मैं अपने कर्त्तव्य पथ पर आगे बढ़ती रहूं, ऐसा सामर्थ्य मुझे मिले। कार्यक्रम संयोजक राजू हिरावत ने बताया कि समागत अतिथियों को रिद्धकरण लूणिया, तुलसीराम चौरड़िया, भीकमचंद पुगलिया जयपुर, महेंद्र मालू, संजय बरड़िया, मनीष नौलखा, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, तेरापन्थ महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
शॉल कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख, बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ एडवोकेट गोपीराम जानू, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी, महेंद्र मालू, हरिशंकर बाहेती, सहीराम जाट, अशोक बैद, भंवरलाल दुगड़, अमित बोथरा, दीपक छाजेड़, छोटू दुगड़सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन के. एल. जैन ने किया।

Related Posts

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Rajasthan News: घरेलू काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों को मानव तस्करी के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस ने नई दिल्ली…

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Agra News: सोशल मीडिया पर दिखने वाली कामयाबी की कहानियों ने आगरा के तीन दोस्तों को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने घर छोड़कर बड़ा आदमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights