Nature Nature

गुरु हँसोजी महाराज धाम में भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Nature

समाचार गढ़, 5 फरवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़ (लिखमादेसर) गुरु हँसोजी महाराज के पावन धाम में शनिवार को भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा और भक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर थिरकते श्रद्धालु, “जय जसनाथ जी महाराज, जय हँसोजी महाराज” के गगनभेदी जयकारों से गूंजता मंदिर परिसर, एक ओर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुति देते यजमान तो दूसरी ओर भगवत कथा का भव्य पंडाल— यह नजारा हर भक्त के हृदय को भक्तिमय कर देने वाला था।

भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण

इस अवसर पर भामाशाह मोहनलाल सिंघी (समंदसर-श्रीडूंगरगढ़-कटक) द्वारा निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। समारोह में महंत भंवरनाथ, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भामाशाह मोहनलाल सिंघी और सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया। जैसे ही द्वार का लोकार्पण हुआ, श्रद्धालुओं ने जय जसनाथ जी महाराज और जय हँसोजी महाराज के नारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, सवामणी का भोग

आयोजन के दौरान आयोजकों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले मंदिर में मोहनलाल सिंघी द्वारा गुरु हँसोजी महाराज को लड्डू सवामणी का भोग अर्पित किया गया। इस विशेष मौके पर सिंघी के मित्र और सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने न्यूयॉर्क से फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक व धार्मिक जगत की रही भागीदारी

इस भव्य आयोजन में अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सुमति पारख, नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख, व्यापार मंडल के पवन राठी, शेखर दुगड़, भंवरलाल दुगड़, पूनमचंद सोमाणी, सिद्ध समाज युवा कार्यकर्ता भगवान नाथ कलवानिया, एमपी कलवानिया, नत्थुनाथ ज्याणी, पत्रकार शुभकरण पारीक, अशोक बैद, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, समंदसर निवासी चंदू भाट सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और आयोजन की शोभा बढ़ाई।

गुरु हँसोजी महाराज के इस पावन धाम में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण बन गया।

Related Posts

पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

समाचार गढ़ 30 मई 2026।  सुप्रीम कार्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को अदालत के रिहाई आदेश के बावजूद जेल में रखना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता…

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights