Nature Nature

फार्मर रजिस्ट्री कैंप का हुआ आयोजन, शिविर में हुए विभिन्न विभागीय कार्य

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 18 फरवरी। फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन मंगलवार को लूणकरणसर की ग्राम पंचायत कालू में हुआ। लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के विभिन्न कार्यों का संपादन एवं योजनाओं में पंजीकरण का काम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में किसान केवाईसी के 215 व किसान भूमि सत्यापन के 203, पीएम किसान सम्मान निधि योजना (लैंड सीडिंग,आधार सीडिंग, ई-केवाईसी) के 5, पेंशन सत्यापन के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा संचालित फसल बीमा योजना के 18 व मृदा स्वास्थ्य के 15 कार्ड वितरित करने के साथ फार्मर आईडी 191 किसानों का पंजीयन किया गया।
इस दौरान पशु चिकित्सक विभाग की मंगला पशु बीमा योजना में 6 पशुपालकों का पंजीयन व 183 पशुओं का उपचार किया गया। इसके अलावा चार जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए।

फार्मर रजिस्ट्री शिविर में हो रहे, विभिन्न विभागीय कार्य
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों में कृषि एवं राजस्व विभाग से संबंधित किसान केवाईसी, केसीसी, भूमि सत्यापन, फार्मर आई जनरेट, आयुष्मान कार्ड और पीएम जेएवाए, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विमुक्त, घुमंतू/अर्ध घुमंतू परिवारों हेतु पट्टे जारी तथा सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन व पंजीयन से संबंधित कार्य किया जा रहे हैं। शिविर में बिजली विभाग की पीएम सूर्य घर योजना, पशु चिकित्सा विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु उपचार आदि कार्य शिविर के जरिए करवाएं जा रहे हैं।
नौ स्थानों पर बुधवार को होगा समापन
फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में 17 से 19 फरवरी तक बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत उदयरामसर के अलावा नोखा की ग्राम पंचायत नोखा गांव, पूगल में भानीपुरा, खाजूवाला में कुंडल, छत्तरगढ़ में राजासर भटियान, लूणकरणसर में कालू, कोलायत में कोटड़ी, बज्जू में बीकमपुर और श्रीडूंगरगढ़ में जैतासर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बुधवार को संपन्न होंगे। इसी प्रकार 20 से 22 फरवरी तक इन शिविरों का आयोजन बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत जालवाली के अलावा नोखा की ग्राम पंचाय साधुणा, पूगल में करणीसर भाटियान, खाजूवाला में बल्लर, छत्तरगढ़ में मोतीगढ़, लूणकरणसर में खोखराना, कोलायत में खारीचारनान, बज्जू में गोगडीयावाला और श्रीडूंगरगढ़ में लखासर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights