Nature Nature

किसानों की फसल की नहीं हो रही तुलवाई, माचरा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, मिला आश्वासन

Nature

समाचार गढ़, 18 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। किसानों की मूंगफली खरीद केन्द्र पर तुलाई नहीं होने से किसान काफी परेशान और आक्रोशित है। इससे हजारों किसानों की फसल खरीद पर संकट खड़ा हो गया है। जिसको लेकर आरएलपी नेता विवेक माचरा के नेतृत्व कृषि उपज मण्डी खरीद केन्द्र पर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई और सरकार व प्रशासन को कोसा। जिसके बाद सैंकड़ो किसानों के साथ खरीद केन्द्र से पैदल नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी से मुलाकात कर तुलवाई तेज करने की मांग की। वार्ता के बाद प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके तहत खरीद केंद्र संख्या दो आज से शुरू करने की बात कही गई। किसानों ने राजफैड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इस दौरान कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़ भी मौजूद रहे। वहीं सुबह कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने भी किसानों के साथ तुलाई को लेकर उपखण्ड कार्यालय के आगे नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights