Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सिलाई मशीन वितरण समारोह की तैयारियां तेज, समिति की द्वितीय बैठक संपन्न

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 23 फरवरी। सर्व समाज की जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण और कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर समिति की द्वितीय बैठक अंबेडकर भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद् मालाराम सातलेरा ने की।

तिथि और स्थान चयन के लिए सौंपा जिम्मा

कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल कमलिया ने बताया कि जयपुर स्थित मानव जन जागृति संस्थान के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए 50 जरूरतमंद महिलाओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी समीक्षा की गई। आयोजन की तिथि और स्थान चयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला को अधिकृत किया गया।

व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय

बैठक में संस्थान के विशेष सदस्य बजरंग लाल राजपुरोहित (तोलियासर) ने टेंट व्यवस्था की घोषणा की, जबकि मुख्य सदस्य ताजाराम बारोटिया “फौजी” (धीरदेसर चोटियान) ने भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक मनराज कांटीवाल ने स्पष्ट किया कि समारोह के खर्चे के लिए किसी से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा, बल्कि समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य ही इसे वहन करेंगे।

सदस्यों ने साझा किए विचार

बैठक में प्रभारी एवं पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, मास्टर बीरबल राम कताला, धन्नाराम बरोड़, अरूण कुमार, शिवलाल, चुन्नीलाल मेघवाल और बुधाराम ने भी अपने विचार रखे। बैठक का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ, वहीं नव सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गांधी ने किया।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights