Nature Nature

इन्द्र देव हुए मेहरबान, झमाझम बरसात से खिला किसानों का चेहरा,फसलों को मिला जीवनदान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले कई दिनों से गर्मी एवं उमस की मार झेल रहे आमजन को गुरुवार मध्य रात्रि बाद आईं तेज बारिश ने राहत पहुंचाई । वहीं बरसात से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। गुरुवार शाम को मौसम ने करवट बदलते हुए मध्य रात्रि बाद जमकर पानी बरसाते हुए आमजन को राहत पहुंचाई । मध्य रात्रि को शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक रुक रुक के कभी तेज तो कभी मंद गति से चलता रहा । बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशियां छा गई है भूमि पुत्र खेतों की ओर रुख करते नजर आए । श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा,सातलेरा, अभय सिंह पुरा, सहित कई गांवो में 10 अंगुल बारिश के समाचार मिल रहे हैं। बारिश के बाद किसानों ने खेतों में ग्वार, मोठ की बिजाई शुरू कर दी है किसानों ने बताया कि अच्छी बारिश होने से मूंगफली की फसल को जीवनदान मिल गया है।

अच्छी बारिश होने के बाद सातलेरा गांव की रोही में बिजान में व्यस्त किसान । फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा

  • Related Posts

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights