Nature Nature

आपणो कृषि बाजार: एसकेआरएयू के नवाचारों और उन्नत उत्पादों का केंद्र, राज्यपाल ने भी खरीदे उत्पाद

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 26 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों, विश्वविद्यालय के नवाचारों, उन्नत बीज तथा खाद की किसानों तक सीधी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्विद्यालय द्वारा आपणो कृषि बाजार का संचालन किया जा रहा है। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने हाल ही में इस कृषि बाजार का लोकार्पण किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप संचालित हो रहे आपणो कृषि बाजार में विश्वविद्यालय की मरु शक्ति इकाई द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रोडेक्ट , खाद, बीज, नर्सरी द्वारा तैयार मौसमी सब्जियों की पौध, गोद लिए गए गांव पेमासर की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद सहित विभिन्न उन्नत किस्मों के बीज तथा वर्मीवाश , वर्मीकम्पोस्ट आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल श्री बागडे ने इस विपणन प्लेटफार्म की सराहना की । राज्यपाल ने स्वयं यहां से खाखरे, बाजरे से बने बिस्किट खरीदे। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफार्म एक अनूठी पहल है जिसके माध्यम से किसान सीधे विश्विद्यालय से जुड़ सकेंगे।

प्रातः 10 से शाम 5 तक रहेगा खुला
आपणो कृषि बाजार के नोडल अधिकारी डॉ राजेश वर्मा ने बताया कि यहां पेमासर गांव में बनाए जा रहे टाई एंड डाई, हैंडीक्राफ्ट, हैंड ब्लाक प्रिंटिंग के कपड़े उपलब्ध है ।
साथ ही बाजारे से निर्मित केक, कुरकरे, मफिन, बिस्किट, ग्लूटेन फ्री बिस्किट, विभिन्न प्रकार के खाखरे
आंवला स्कैवेश, कैंडी आदि भी आमजन हेतु उपलब्ध हैं। आपणो कृषि बाजार प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। मौसम वार यहां उन्नत किस्म के बीज बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। खरीफ के दौरान मूंग, मोठ, बाजरे आदि की अच्छी किस्म के गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने हेतु क्यू आर कोड भी उपलब्ध करवाया गया है।

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights