Nature Nature

विधानसभा में विधायक सारस्वत की मांग: श्रीडूंगरगढ़ में अतिरिक्त पुलिस थाना और यातायात शाखा खोलने की अपील

Nature

समाचार गढ़ 3 मार्च 2025 विधानसभा में गृह विभाग की मांग पर बोलते हुए श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है ।
विधायक सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आज राजस्थान की पुनः एक शांतिप्रिय प्रदेश के रूप में पहचान हो रही है ।इस पहचान को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार ठोस कदम उठा रही है। संवेदनशील स्थानों पर राज्य स्तरीय अभय कमांड सेंटर के माध्यम से पुलिस बल की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने की दृष्टि से दो वर्षों में 1000 वाहन उपलब्ध करवाने की सरकार द्वारा घोषणा की गई है साथ ही आगामी 3 वर्ष में 3500 नवीन पुलिस पद सृजित किए जाने भी प्रस्तावित है। प्रदेश में कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ मजबूत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टिगत पुलिस को विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए रिप्लेसमेंट बेसिस पर 500 वाहन ,
किशनगढ़ जैसलमेर जयपुर सिविल एयरपोर्ट के अलावा बीकानेर में बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड हेतु 150 पद सहित विभिन्न तकनीकी शाखाओ एवं इकाइयों के लिए 531 पद सृजित किए जाएंगे।
विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की विस्तार एवं सुदृढ़ करने के लिए अनेक पुलिस थाने, पुलिस कार्यालय में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के अनेक कार्य किए जाने भी प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत अनेक पुलिस कार्यालय ,थाने, पुलिस चौकियां का नवीनीकरण व विस्तार कार्य करवाया जाएगा ।निश्चित ही इस कार्य से आम जन में विश्वास की भावना पैदा होगी।

विधायक सारस्वत ने मांग करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ जिसमें अधिकतर क्षेत्र ग्रामीण आता है ग्रामीण क्षेत्र जिनमें गांव की दूरियां भी बहुत अधिक है। लेकिन क्षेत्र में एक थाना श्रीडूंगरगढ़ मतथा दूसरा थाना सेरूणा में है इन थानों से गांव तक की पहुंच बहुत अधिक होने के कारण क्षेत्र की जनता को पुलिस थानों तक पहुंचने में समय भी अधिक लगता है साथ ही अपराधों पर त्वरित कार्रवाई में भी विलंब होता है। अतः विधानसभा श्री डूंगरगढ़ में श्रीडूंगरगढ़ शहर व सेरूणा पुलिस थाना की अतिरिक्त एक और पुलिस थाना स्वीकृत करवाए जिससे क्षेत्र की जनता में विश्वास और अधिक बढ़े व पुलिसिंग का कार्य त्वरित गति से हो सके तथा श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा थाना में पुलिस विभाग के रिक्त पदों को अति शीघ्र भरा जाए।

Related Posts

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights