Nature Nature

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, उपखंड अधिकारी ने दिए समाधान के निर्देश

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 7 मार्च 2025। उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के ग्राम कितासर भाटियान एवं कितासर बिदावतान में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और समाधान के निर्देश दिए गए।

पेयजल आपूर्ति और जर्जर भवनों पर अधिकारियों को निर्देश

ग्राम पंचायत कितासर बिदावतान के बोलियों मोहल्ले में नलकूप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति में परेशानी हो रही थी। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता कैलाश वर्मा को इस समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्र-बी के जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। इस पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभाग को भवन की शीघ्र मरम्मत करवाने या नियमानुसार नकारा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

विद्युत आपूर्ति में सुधार के निर्देश

ग्राम कितासर भाटियान और कितासर बिदावतान की विद्युत आपूर्ति एक ही लाइन से होती है, जिससे किसी एक स्थान पर शटडाउन होने पर दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को उचित समाधान के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, ग्राम पंचायत कार्यालय के पास विद्युत सप्लाई लाइन के ढीले तारों और स्कूल में कम वोल्टेज के कारण बिजली उपकरणों में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

रात्रि चौपाल देर रात तक चली, जिसमें उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके परिवादों को संपर्क पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित विभागों से नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।

Related Posts

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights