Nature Nature

रामदेवरा पैदल यात्री संघो में उत्साह और उमंग जुटे तैयारियों में पैदल यात्रियों की रवानगी हुई शुरू

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भादवे का महीना ज्यो ज्यो नजदीक आ रहा है बाबा रामसापीर के भक्तो में उल्लास और उमंग उमड़ता जा रहा है।
पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण पैदल यात्री संघ जा नहीं पाए थे इस बार बाबा के भक्तों में पैदल यात्रा को लेकर खुशियों के चार चांद लग गए हैं। श्री डूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवों से काफी पैदल यात्री संघ बाबा रामदेव जी के दरबार में हाजरी लगाने के लिए जाते है सभी पैदल यात्री संघो ने पैदल यात्रा को लेकर तैयारियो को अंतिम रूप में जुटे हुए हैं
दूसरी ओर दूर दराज से रवाना हुए पैदल यात्रियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए हैं।
बुधवार शेखावाटी का पैदल यात्रियों का जत्था रामदेवरा की तरफ बढ़ता हुआ जब धार्मिक भजनों पर नाचते गाते यात्रियों के मुंह से निकलते जयकारों के बीच हाईवे से गुजरा तो वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया ।
बाबा रामदेव जी के भक्त सातलेरा निवासी सुगनाराम जाखड़ ने बताया कि पिछले दो साल कोरोना बीमारी एवं लॉकडाउन के चलते बाबा के पैदल यात्रा नहीं कर सके दो साल बाद इस बार पैदल यात्रा करके रामसा पीर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने का आनंद ही कुछ और होगा । जाखड़ ने बताया कि पैदल जाने वाले यात्रियों ने पूरी तैयारी कर ली है पैदल यात्रा को लेकर यात्रियों के हिवडे में खुशी एवं उल्लास का माहौल है। समाचार गढ़ के संवाददाता ने जब जाखड़ से पूछा कि इतनी दूरी की यात्रा आप पैदल जाते हो आपको थकान महसूस नहीं होती तब जाखड़ ने बताया कि बाबा की कृपा से जरा भी थकान या किसी भी प्रकार का शारीरिक कष्ट महसूस नहीं होता बाबा अपने आप अपने भक्तों को शक्ति देता है। सातलेरा गांव से भी काफी जातरू राम देवरा पैदल धोक लगाने के लिए पैदल जायेगे ।

और चल पड़ा बाबा का कारवां – थोड़ी देर आराम करने के बाद सातलेरा गांव से गुजरता शेखावाटी का बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ । फोटो गौरी शंकर तावनिया
हाईवे के पास आराम करता शेखावाटी के रामदेवरा पैदल यात्रियों का जत्था ।
रामदेवरा पैदल यात्रियों से हाईवे का वातावरण हुआ भक्ति रस से सरोवर । फोटो गौरी शंकर तावनिया
  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights