Nature Nature

पूर्व में पूरे हो चुके कार्यों की निविदाएं जारी, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पर फर्जी भुगतान उठाने का आरोप

Nature

समाचार गढ़ 1 मई 2025 । श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पर पहले से पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की निविदा निकालकर फर्जी भुगतान उठाने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में बीकानेर जिला कलक्टर को 28 अप्रैल को पत्र सौंपा गया, जिसमें नगरपालिका द्वारा किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा 22 अप्रैल 2025 को दो निविदाएं जारी की गईं—एक 16 कार्यों के लिए तथा दूसरी 4 कार्यों के लिए। दोनों निविदाएं एक ही दिन जारी की गईं और इनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 75 लाख रुपये बताया गया है। आरोप लगाया गया है कि जिन कार्यों के लिए ये निविदाएं जारी की गईं हैं, वे सभी निर्माण कार्य पहले ही मौके पर पूरे किए जा चुके हैं।

पत्र में कहा गया है कि 30 अप्रैल को शाम 4 बजे इन निविदाओं को खोला जाना है, जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर पहले से पूर्ण कार्यों का भुगतान उठाया जा सकता है। यह पूरा मामला सरकारी धन के गबन और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी द्वारा कथित रूप से राजनैतिक संरक्षण के चलते लंबे समय से इसी प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। सारस्वत ने आग्रह किया है कि 22 अप्रैल को जिन कार्यों की निविदाएं जारी की गईं, उनकी तत्काल मौके पर जांच करवाई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

पत्र में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार के भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और सरकारी धन की रक्षा हो सके।

Related Posts

विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

समाचार गढ़, बीकानेर, 1 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा के…

1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

समाचार गढ़ 1 मई 2026। 1 मई से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ेगा। सबसे बड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights