Nature Nature

244वें दिन भी जारी रहा शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का संघर्ष, भयंकर गर्मी में भी डटे  आंदोलनकारी

Nature

समाचार गढ़  1 मई 2025। गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेके को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 244वें दिन भी जारी रहा। गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे पिछले आठ महीने से अधिक समय से खुले मैदान में डटे हुए हैं। कड़ाके की सर्दी से लेकर अब इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच भी वे अपनी मांग पर अडिग हैं।

प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से शराबबंदी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस भीषण गर्मी में जहां प्रशासन लू से बचाव के लिए योजनाएं बना रहा है, वहीं खुले टेंटों के नीचे धरना दे रहे ग्रामीणों की अनदेखी की जा रही है। इससे आमजन में यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर प्रशासन किसके दबाव में कार्य कर रहा है?

धरनास्थल पर आज एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, सांवरमल सहू, मालाराम, श्यामसिंह सारण, शंकर, ओमप्रकाश, रामनिवास, दिनेश, भरत, किशनलाल व किशन चोटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे और ग्रामीणों के संघर्ष को समर्थन दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अब भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Posts

महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में महीने के आखिरी कारोबारी दिन दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95 अंक यानी 0.39%…

“UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में एक बार फिर भारत की एंट्री को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। भारत अब तक सुरक्षा परिषद का आठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

“UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

“UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights