Nature Nature

टेऊ में नवीन खादी भंडार की आधारशिला श्रीडूंगरगढ़ विधायक महिया ने रखी

Nature

आमजन खादी को बढ़ावा दे- महिया

समाचार गढ़, सूडसर। टेऊ गांव की मुख्य चौपाल स्थित पुराने खादी परिसर में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर से स्वीकृत नवीन खादी भंडार टेऊ (सूडसर) निर्माण की आधारशिला रखी गई। खादी आजादी के आन्दोलन के समय से ही स्वतंत्रता की प्रतीक है । गांधीजी ने खादी के माध्यम से देश में स्वावलम्बन एवं स्वः रोजगार पर बल दिया। खादी सत्य एवं सादगी की प्रतीक रही है । विधायक गिरधारीलाल महिया ने आमजन से खादी को अधिकाधिक बढ़ावा देने की अपील की। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के संरक्षक ट्रस्टी श्याम महर्षि, खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, टेऊ सरपंच सुनील कुमार दुगरिया, उपसरपंच लालूराम सारण, ताजाराम नाहर, दुर्गाराम भादू, सरदाराराम जाखड़, विजयसिंह परिहार, दानाराम प्रजापत, रामनारायण नाहर, सूरजाराम गोदारा, श्रवणदास स्वामी, खादी संस्था के कर्मचारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। इससे पूर्व खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के संरक्षक ट्रस्टी व मंत्री ने विधायक गिरधारीलाल महिया,टेऊ सरपंच सुनील कुमार दुगरिया व उपसरपंच लालूराम सारण का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights