Nature Nature

उपतहसील सूडसर में शामिल किए जाने का विरोध, अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपतहसील सूडसर में शामिल किए जाने के विरोध में कई ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों में काफी रोष है।
नवीन उप तहसील सूडसर में शामिल किए जाने के कारण कई जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं इसी क्रम में आज संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लखासर गिरदावर हल्के को पुनः श्रीडूंगरगढ मे शामिल करने हेतु अनिश्चित कालीन धरना आज से आरम्भ किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हाल ही सूडसर को उप तहसील बनाया गया है, जो सूडसर के नजदीकी गांवों के लिए एक अच्छा कदम साबित हो सकता है लेकिन इस दरमियान कुछ ऐसे गांव जो आवागमन की दृष्टि से सूडसर की अपेक्षा श्रीडूंगरगढ़ के बिल्कुल नजदीक में पड़ते हैं उनको भी सूडसर में शामिल करना उन गावों के निवासियों के साथ सरासर अन्याय है। लखासर, बेनिसर, मणकरासर, समंदसर, बिंझासर, भोजास, लोड़ेरा आदि गांवों के नागरिकों को पटवार हल्का / तहसील सूडसर होने से आने वाले समय मे बहुत बड़ी दिक्कत पेश आएगी।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता व पूर्व अध्यक्ष डूंगर कॉलेज मांगीलाल गोदारा ने कहा कि पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन भी दिया तथा इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है। अंत में न्याय संगत मांग के लिए लोकतांत्रिक तरीके से धरना शुरू किया है
गोदारा ने नागरिकों और युवाओं से आग्रह किया है कि इस असंगत फैसले का पुरजोर तरीके से विरोध करना है।
अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन का रास्ता भी चुनना पड़ेगा लेकिन क्षेत्र के नागरिकों के हकों पर हो रहे इस कुठाराघात को सहन नही करेंगे। संयुक्त संघर्ष सीमित में तीसरे दिन क्षेत्र के गोवर्धन खिलेरी, खियाराम गोदारा, महेंद्र सिंह, नानुराम नैण, उत्तमनाथ सिद्ध, काननाथ गोदारा, बजरंग सिंह, सुरजाराम गोदारा, नारायण गोदारा, डूंगर सिंह, मनोज शर्मा, मुलतान शर्मा , ओशो जिज्ञासु , मामराज गोदारा, जगदीश गोदारा, लिच्छुराम नायक, मेघराज शर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights