Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल को जल्द मिलेगी सोनोग्राफी सुविधा, CMHO ने दिए निर्देश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 मई। बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गर्मी के तेवर देखते हुए उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. श्रीकिशन बिहानी, बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी और खाजूवाला बीसीएमओ डॉ. मुकेश मीणा सहित चिकित्सा टीम मौजूद रही। सीएमएचओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुधार से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. साध ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही सोनोग्राफी मशीन की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा अस्पताल को अब फिजिशियन की भी सुविधा मिल गई है। डॉ. खेताराम को नियुक्त कर दिया गया है, जो यहां नियमित सेवाएं देंगे।

तेज गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए डॉ. साध ने अस्पताल स्टाफ को सजग रहने की हिदायत दी, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

Related Posts

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज़ | चारधाम यात्रा 2026 | उत्तराखंड समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights