Nature Nature

एनएसजी कमांडो के घर बड़ी चोरी, लाखों के गहनों पर हाथ साफ

Nature

समाचार गढ़, 17 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया गांव में शुक्रवार रात एक ही घर में लाखों की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के किनारे स्थित एनएसजी कमांडो दिलीप सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। जवान ड्यूटी पर हैं और घर में उनके पिता, माता और पत्नी ही थे, जो आंगन में सो रहे थे।

चोर रात के अंधेरे में दक्षिण दिशा से घर में दाखिल हुए और तीन संदूकों व अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर से करीब 400 ग्राम सोने के गहने, 4 किलो चांदी और 1 लाख 30 हजार रुपए नकद चुरा लिए। गहनों में आड़, आंवला, बाजूबंद, हथफुल, झूमके, चैन, ब्रासलेट, अंगूठियां आदि शामिल हैं।

चोरी की सूचना सुबह 5 बजे परिवार को मिली, जिसके बाद गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि चोर गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर बीदासर रोड के पास एक खेत में मोटरसाइकिल खड़ी कर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी रास्ते पैदल लौटकर खेत पहुंचे और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी रोष है और वे जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights