Nature Nature

ठुकरियासर में ट्यूबवेल समस्या से भटकी पंचायत, विधायक के हस्तक्षेप से मिली राहत

Nature

समाचार गढ़ 19 मई 2025 ठुकरियासर गांव के जागरूक नागरिकों ने हाल ही में पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से गांव की एक ट्यूबवेल खराब पड़ी थी, लेकिन उसे सुधारने की जिम्मेदारी होने के बावजूद सरपंच ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विपरीत, सरपंच ने इस लापरवाही का दोष विधायक ताराचंद पर मढ़ने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में पहले से ही पंचायत खाता बंद है, जिसका कारण सरकारी रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ है। इसी बीच सरपंच ने ट्यूबवेल मरम्मत के नाम पर सरकारी फंड के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को अंजाम देने की कोशिश की। गांव के जागरूक नागरिकों – ओमनाथ, भरत सारस्वत, तुलछाराम सारण, हुकनाथ, भोजाराम गोदारा, चेतननाथ, हडमान गोदारा, कालूराम मोडसरा, केसराराम नाई सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद को इस समस्या से अवगत कराया।

विधायक के संज्ञान में आते ही केवल 4 घंटे में ट्यूबवेल को दुरुस्त करवा दिया गया। इसके साथ ही विधायक ने जल्द ही गांव में दो नई ट्यूबवेल स्थापित करवाने का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरपंच पर पहले से ही कई गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने, सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने, सरकारी अधिकारी के साथ शराब पीकर मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने जैसे मामले शामिल हैं। पंचायत खाता भी इन्हीं कारणों से जांच के दायरे में है और फिलहाल बंद है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights