Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थाने से भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ा गया, दोनों पैरों में हुए फ्रैक्चर

Nature

समाचार गढ़ 19 मई 2025 श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका यह प्रयास असफल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अनील कुमार को हरियाणा के सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। कंप्यूटर रूम में पूछताछ के बाद जब उसे वापस हवालात ले जाया जा रहा था, तभी उसने मौका देख पुलिस थाने की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश की।

छत से नीचे सड़क पर छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा।

छलांग लगाने के कारण आरोपी के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया और दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़वाया गया।

इस घटना को लेकर पुलिसकर्मी राजकुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Ashok Pareek

Related Posts

ग्राम वासियों ने विधायक का जताया आभार, सत्तासर में नए ट्यूबवेल की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी

ग्राम वासियों ने विधायक का जताया आभार, सत्तासर में नए ट्यूबवेल की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी समाचार गढ़। ग्राम पंचायत सत्तासर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नया…

जयपुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का दमदार आगाज़, जी.जी. हाउस ने पहले दिन मारी बाजी

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत शुक्रवार को सरस्वती पूजन के साथ हुई। पहले दिन के मुख्य अतिथि सेवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्राम वासियों ने विधायक का जताया आभार, सत्तासर में नए ट्यूबवेल की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी

ग्राम वासियों ने विधायक का जताया आभार, सत्तासर में नए ट्यूबवेल की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी

जयपुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का दमदार आगाज़, जी.जी. हाउस ने पहले दिन मारी बाजी

जयपुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का दमदार आगाज़, जी.जी. हाउस ने पहले दिन मारी बाजी

माकपा तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न, 18-19 दिसंबर को बीकानेर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का निर्णय

माकपा तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न, 18-19 दिसंबर को बीकानेर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का निर्णय

12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का विधायक सारस्वत ने किया लोकार्पण

12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का विधायक सारस्वत ने किया लोकार्पण

बार संघ चुनाव परिणाम घोषित, मारू 78 वोटों से विजयी

बार संघ चुनाव परिणाम घोषित, मारू 78 वोटों से विजयी

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे कार्यक्रम, जिला स्तरीय समिति का गठन

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे कार्यक्रम, जिला स्तरीय समिति का गठन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights