Nature Nature

TSS में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया, कस्बे के योग प्रेमियों ने प्रकृति को बचाने के लिए संकल्प लिया : प्रशासक गांधी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में चल रहे नियमित योग एवं प्रेक्षा ध्यान शिविर में योगाचार्य ओपी कालवा कस्बे के गणमान्य योग प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य वनस्पतियों और जीवों जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। पृथ्वी की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हमें इसके संसाधनों का ख्याल रखना होगा। प्राथमिक लक्ष्य उन वनस्पतियों और जीवों को बचाना है जिन पर विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए मनाया जाता है। पृथ्वी ने हमें पानी, हवा, मिट्टी, खनिज, पेड़, जानवर, भोजन आदि जैसी जीने के लिए बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान की हैं। इसलिए हमें प्रकृति को स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अत्यन महत्वपूर्ण है, इसकी बिगड़ती स्थिति के लिए औद्योगिक विकास सहित कई अन्य कारक जिम्मेदार हैं। हम जो कुछ भी करते हैं, वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति को प्रभावित करता है। इसीलिए हमें किसी प्रकार का क़दम उठाने से पहले सोचना चाहिए कि इससे प्रकृति पर कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ेगा । शिविर में कस्बे के योग प्रेमी हरि प्रसाद चौधरी, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, मूलचंद पालीवाल, मंजू देवी चौधरी, गुड़िया नैण, खींयाराम सोनी, किशन लाल भादू, शंकर लाल भूंवाल आदि ने प्रकृति को बचाने का संकल्प लेते हुए दृढ़ प्रतिज्ञा ली। इस दौरान कस्बेवासियों ने योग शिक्षक ओपी कालवा का आभार जताया और कहा कि शिविर में समय समय पर सामाजिक जनजागरूकता व विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते रहे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights