Nature Nature

राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री पहुंचे धरना स्थल, संयुक्त संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी जारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपतहसील सुडसर में शामिल किए जाने के विरोध में अनिश्चित कालीन धरने के चौथे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए।
नवीन उपतहसील सूडसर में शामिल किए जाने के विरोध में धरना दिया जा रहा है। जिसमें कई गांव नवीन उपतहसील में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं, आज धरना स्थल पर राज्य सरकार के मंत्री गोविंदराम मेघवाल पहुंचे और ग्रामीणों को किंचित आश्वाशन दिया और कहा कि उनकी मांग सूबे के मुखिया तक बात पहुंचाई जाएगी तथा जल्द ही समाधान निकाला जाएगा । वहींं संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक आदि विशिष्ट जनों ने भी धरने का समर्थन किया और क्षेत्र की समस्या से जल्द समाधान के सुर साधे।
क्षेत्र के युवा नेता व डूंगर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने मीडिया से बातचीत में बताया की लखासर गिरदावर हल्के को पुनः श्रीडूंगरगढ़ में शामिल करने और अन्य ग्रामीण पटवार हल्का के राजस्व कार्य श्रीडूंगरगढ़ में ही हो तथा नवीन उप तहसील में शामिल होने से इस क्षेत्र के लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रशासन इस विषय पर गंभीर हो तुरंत समाधान करे अन्यथा आक्रोशित जनता आंदोलन को भी उतारू है। धरना स्थल पर गाँव लखासर, समन्दसर, बिंझासर, बेनीसर, भोजास,मणकरासर,राजपुरिया आदि गाँवो से प्रमुख गौर्धन खिलेरी, नानुराम नैण, महेंद्र सिंह, खियाराम, उत्तम सिद्ध, सहिराम गोदारा, रेंवतराम कुलडिया, रामलाल डेलू, जगदीश गोदारा, डूंगर सिंह, नारायण गोदारा, मुलतान गोदारा, पोमाराम नायक, गणेश पोटलिया, भिखाराम खिलेरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights