Nature Nature

“श्रीडूंगरगढ़ में देशभक्ति की मिसाल बनी तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल समापन पर उमड़ा जनसैलाब”

Nature

समाचार गढ़ 21 मई 2025 श्री डूंगरगढ़ में “ऑपरेशन सिंदूर” के सफल आयोजन के उपरांत आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद हेमू कलानी पार्क से आरंभ होकर घूम चक्कर, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रानी बाजार, हाई स्कूल रोड होते हुए गांधी पार्क तक संपन्न हुई।

यात्रा मार्ग पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। आमजन द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इमरान तथा रोशन ने अपने निवास स्थान के आगे पुष्प वर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया।

जनहित को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। हेमराज भवानी के निवास के समीप तिरंगा यात्रियों हेतु जूस वितरण की भी व्यवस्था की गई, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिली।

इस गौरवमयी यात्रा में नगर के स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आज की भव्य तिरंगा यात्रा में आप सभी की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता देशभक्ति, एकता और सामाजिक जागरूकता में अग्रणी है। मैं आप सभी नगरवासियों, छात्र-छात्राओं, युवा साथियों, एनसीसी कैडेट्स तथा सेवा भाव से जुड़े हर नागरिक का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय सम्मान, शहीदों की स्मृति और जनजागरण का प्रतीक है। हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, समाज में समरसता और देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करें।”

इस अवसर पर विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, देहात अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, हेमनाथ सिद्ध, विक्रम सिंह शेखावत, फतेह सिंह, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, जगदीश गुर्जर, जितेंद्र माली, महेंद्र, श्याम जोशी, संतोष बोहरा, मदन डागा, मनोज सोनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights