Nature Nature

प्रधानमंत्री के बीकानेर दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन: जानिए 22 मई को कौन सा रास्ता रहेगा बंद, किससे जाएं सभा में

Nature

समाचार गढ़ 21 मई 2025 बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को बीकानेर जिले के देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण और ग्राम पलाना में आमसभा को संबोधित करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित स्टेशन के उद्घाटन और आमसभा के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए देशभर और राज्य के कई मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। देशनोक और पलाना की ओर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। साथ ही भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा और कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

आगंतुकों के लिए निर्धारित मार्ग:

  • गंगानगर रोड से आने वाले वाहन: बीकानेर-उदयरामसर-पलाना सभा स्थल।
  • नागौर व नोखा से आने वाले: नोखा-भामटसर-जांगलू-पिथरासर-बरसिंहसर-पलाना।
  • जोधपुर दिशा से भारतमाला मार्ग द्वारा: किसनासर इंटरसेक्शन से जांगलू होते हुए पलाना।
  • हनुमानगढ़ से भारतमाला मार्ग: रासीसर इंटरसेक्शन से होकर पलाना सभा स्थल।
  • जयपुर, सीकर, रतनगढ़, सरदारशहर से आने वाले: नौरंगदेसर से भारतमाला होते हुए पलाना।
  • बीदासर, सालासर, सुजानगढ़ की दिशा से: जरासर-साधासर-कुचौर-आधूणी-नापासर मार्ग।
  • कोलायत व जयसिंहदेसर से आने वाले: पिथरासर-बरसिंहसर-पलाना।
  • पांचू की दिशा से: पांचू-किसनासर-जांगलू-पिथरासर-बरसिंहसर-पलाना।

बीकानेर-नोखा मार्ग पर विशेष व्यवस्था: नोखा से बीकानेर और बीकानेर से नोखा की यात्रा करने वाले यात्री रासीसर व नौरंगदेसर इंटरसेक्शन से होते हुए भारतमाला सड़क का उपयोग करें।

पार्किंग व्यवस्था: पलाना सभा स्थल पर आने वाले आमजन के लिए पार्किंग की व्यवस्था श्रीराम फूड मेगा पार्क में की गई है। यहां 8 पार्किंग ब्लॉक बनाए गए हैं। सभी आगंतुकों से अपील है कि केवल निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें।

पूरी तरह बंद रहने वाले मार्ग (नो व्हीकल जोन): 22 मई को एनएच-62 (नागौर-बीकानेर) पर रासीसर से पलाना के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। आमजन से अनुरोध है कि इस मार्ग से यात्रा न करें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

भारी वाहनों के लिए रोक:

  • गांधी प्याऊ (जैसलमेर रोड)
  • शोभासर चौराहा (खाजूवाला रोड)
  • बीछवाल बाईपास (श्रीगंगानगर रोड)
  • जयपुर बाईपास चौराहा (जयपुर रोड)
  • नौरंगदेसर से बीकानेर शहर की ओर एवं बीकानेर से नोखा मार्ग पर
    उपरोक्त स्थानों पर 22 मई को सुबह 5 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस की अपील: जिला पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें, जिससे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights