Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 24 में जल संकट और बिजली कटौती से त्रस्त नागरिक, ट्यूबवेल व ट्रांसफार्मर की मांग

Nature

समाचार गढ़ 21 मई 2025 । कस्बे के बिग्गाबास स्थित वार्ड संख्या 24 के निवासी इन दिनों जलापूर्ति और बिजली समस्याओं से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासी पिछले एक सप्ताह से जलदाय विभाग की अनदेखी के चलते पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं, वहीं कम वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

वार्डवासियों ने बताया कि विभाग की अनियमितताओं के कारण सप्ताह में केवल एक बार ही जलापूर्ति हो रही है। मजबूरी में उन्हें महंगे दामों पर निजी पानी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। विभाग एकान्तर जलापूर्ति के दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता कैलाश वर्मा ने बताया कि शहर में केवल 22 ट्यूबवेल के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है, जबकि न्यूनतम 66 ट्यूबवेल की आवश्यकता है। ट्यूबवेल में कभी केबल जल जाती है तो कभी मोटर खराब हो जाती है, जिससे तय समय पर पानी नहीं पहुंच पाता। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।

पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने इस संबंध में जिला कलेक्टर और जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर वार्ड की जल समस्या से अवगत करवाया है।

9 घंटे बिजली गुल:
मंगलवार रात इसी वार्ड में केबल जल जाने के कारण करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वार्डवासियों की शिकायत के बाद बुधवार सुबह 9 बजे तक केबल बदली गई और बिजली बहाल हो सकी। यहां पिछले एक साल से कम वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। वार्डवासियों ने जल्द समस्या समाधान की मांग की है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights