Nature Nature

स्व. कमलेश चौहान की पुण्य स्मृति में जनसेवा की मिसाल कृ ग्राम पंचायत बिग्गा में लगे 8 सिमेंटेड बेंच, चौहान परिवार की पहल की सराहना

Nature

स्व. कमलेश चौहान की पुण्य स्मृति में जनसेवा की मिसाल कृ ग्राम पंचायत बिग्गा में लगे 8 सिमेंटेड बेंच, चौहान परिवार की पहल की सराहना
समाचार गढ़, 8 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जब कोई थका-मांदा राहगीर आराम के लिए बैठ सके, तो वह केवल एक बेंच नहीं होती, वह संवेदना, सेवा और स्मृति का प्रतीक बन जाती है। ऐसा ही उदाहरण आज ग्राम पंचायत बिग्गा में देखने को मिला, जहां स्व. कमलेश चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर चौहान परिवार ने जनसेवा की अनूठी पहल करते हुए गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर 8 सिमेंटेड बेंचें भेंट कीं।

इन बेंचों को बस स्टैंड, राजकीय अस्पताल, बैंक परिसर, मुख्य बाजार और अम्बेडकर भवन सहित गांव के विभिन्न उपयोगी स्थानों पर स्थापित किया गया। चौहान परिवार की इस सेवाभावी भावना ने गांववासियों को गहराई से छू लिया और पूरे ग्राम में इस कार्य की भरपूर सराहना हुई।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच जसवीर सारण की अगुवाई में गांव के गणमान्य नागरिकों रूघाराम शंकरलाल, बल्लूराम, विमल कालवा, रमेश जाखड़, हनुमानराम, कैलाश, राजेन्द्र, रूपाराम, दुलीचंद तावनिया, प्रेम सिंह, महेन्द्र, छगनलाल, रामकिशन, नवल, जगदीश और सीताराम सहित अनेक ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

चौहान परिवार द्वारा यह सेवा कार्य केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी है कि स्मृतियों को सामाजिक कल्याण में बदला जाए। ग्रामीणों ने चौहान परिवार को साधुवाद देते हुए इसे एक प्रेरणास्पद जन सेवा कार्य बताया।

Related Posts

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

समाचार गढ़। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अलगाववादी संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र बलूचिस्तान की…

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का असर लगातार बना हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights