Nature Nature

353 मरीजों को मिला उपचार, संतोष देवी सिंघी की स्मृति में आयोजित चिकित्सा शिविर बना सेवा का प्रतीक

Nature

353 मरीजों को मिला उपचार, संतोष देवी सिंघी की स्मृति में आयोजित चिकित्सा शिविर बना सेवा का प्रतीक

समाचार गढ़, 8 जून 2025। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में दिवंगत संतोष देवी सिंघी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 353 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। क्षेत्र के अनेक गांवों से आए मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने परामर्श और उपचार दिया।

इस सेवा शिविर में डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. राजकुमार सुथार, डॉ. अमीत सेठिया, डॉ. गौरव सिंघल एवं डॉ. प्रवीण गुप्ता ने रोगियों की जांच व परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में निरीक्षण हेतु संस्था के मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा, रिद्धकरण लूणिया और मदनलाल जोशी टीएसएस मौजूद रहे। धाड़ेवा ने मरीजों से व्यक्तिगत संवाद किया व सेवा के इस कार्य को सतत रूप से चलाए जाने की बात मरीजों ने रखी। धाड़ेवा ने डॉक्टरों से संस्था के सेवा उद्देश्यों को और प्रभावी बनाने के लिए संवाद किया।
रिद्धकरण लूणिया ने बताया कि दिवंगत संतोष देवी सिंघी की पुण्यस्मृति में यह आयोजन सच्ची श्रद्धांजलि है, जो पीड़ित मानवता की सेवा के माध्यम से दिया गया। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने इस अवसर पर दानदाता परिवार मूलचंद सिंघी, श्रीडूंगरगढ़ व कोलकाता का विशेष आभार प्रकट किया और चिकित्सा स्टाफ व सहयोगी टीम को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights