Nature Nature

जमीनी रंजिश ने पकड़ा तूल, बुजुर्ग के प्लॉट की बाड़ को आग के हवाले किया, बहू से भी की बदसलूकी

Nature

जमीनी रंजिश ने पकड़ा तूल, बुजुर्ग के प्लॉट की बाड़ को आग के हवाले किया, बहू से भी की बदसलूकी

समाचार गढ़, 9 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़।
गांवों में ज़मीन से जुड़ी कहानियाँ अब सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि झगड़ों और जलती हुई बाड़ तक आ पहुँची हैं। जालबसर गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुरानी जमीन को लेकर उपजे विवाद ने आग का रूप ले लिया।

60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र पूर्णाराम जाट ने पुलिस को बताया कि गांव में उसका एक रिहायशी भूखंड है, जिसकी चारदीवारी और बाड़बंदी पूर्व में करवाई जा चुकी थी। उसके अनुसार, इसी भूखंड से सटे मकान में उसका पुत्र महेंद्र रहता है, जो इन दिनों मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है।

रामचंद्र ने आरोप लगाया कि 5 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव का ही पुरखराम पुत्र चुनाराम उनके भूखंड पर आया और बिना किसी अनुमति के बाड़ उखाड़ने लगा। जब परिवादी की बहू ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे डरकर वह घर के अंदर भाग गई। इसके बाद आरोपी ने सारी सीमाबंदी में आग लगा दी।

रामचंद्र के अनुसार, घटना के बाद जब आरोपी को ग्रामीणों की मौजूदगी में ओलमा दिया गया तो उसने अपनी गलती मानी और दोबारा बाड़बंदी करवाने का वादा किया, मगर अब वह साफ इनकार कर रहा है। थाने में दर्ज मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights