Nature Nature

एसएफआई बीकानेर ने किया जिला संयोजक मंडल का गठन, ओम सिंह भाटी बने संयोजक, विवेक लावा सह-संयोजक नियुक्त

Nature

समाचार गढ़ 9 जून 2025 स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) बीकानेर द्वारा सोमवार को BTR भवन स्थित एसएफआई कार्यालय में जिला संयोजक मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में क्रांतिकारी विचारों के साथ संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मोहनपुरिया ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाते हुए संगठन की दिशा, आगामी योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की गिरती साख छात्रों के विदेश में वीजा रिजेक्शन का कारण बन रही है। साथ ही 2017 में एसएफआई द्वारा जीते गए फीस वृद्धि आंदोलन की याद दिलाते हुए 2020 की नई शिक्षा नीति के खिलाफ संघर्ष और छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए भी आंदोलन तेज करने की बात कही।

सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता एसएफआई के पूर्व प्रदेश सचिव अनिल बारूपाल ने छात्रहित, संगठनात्मक एकता और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगामी 11 से 13 जून को सीकर में आयोजित राज्य सम्मेलन में भागीदारी का आह्वान किया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नया जिला संयोजक मंडल गठित किया गया, जिसमें ओम सिंह भाटी को जिला संयोजक और विवेक लावा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संयोजक मंडल में जगदीश प्रसाद रेगर, प्रतीक शर्मा, मघाराम मेघवाल, सौरभ रेगर, रोहित रेगर, गोपी बेनीवाल, मुकेश मेघवाल, कमल जाखड़, राजू कूकना, राजेश जाखड़, वीरेंद्र जाटोलिया, कृष्ण और अनुराग पोटलिया को शामिल किया गया, जबकि वीरेंद्र जाटोलिया को सदस्य के रूप में नामित किया गया।

इस दौरान सम्मेलन में विवेक लावा, ओम सिंह भाटी, मुकेश ज्याणी, सुभाष जावा, राहुल वाल्मीकि, विशाल रेगर (DU), थानाराम मेघवाल, अर्जुन मौर्य, करण मौर्य, रविंद्र रेगर व विकास धवल सहित कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights